मौन के महाद्वीप

Written by

in

निशा थी
चन्द्रमा था
झील के तीर पर
तुम थी, मैं था
किन्तु दोनों के मध्य
तब भी थे मौन के द्वीप
कुछ नि:श्वासों की दूरी पर
और कुछ शब्दों के समीप
वे द्वीप यदि लाँघ पाते
संकोच के बाँध यदि तोड पाते
कथा कुछ अन्य मोड लेती
कविता विरह की उँगली छोड देती
विचारों-विचारों में रात्रि ढल गयी
अधरों तक आयी बात, टल गयी
निशा, चन्द्रमा तथा झील
तीनों अब भी वहीं है
नहीं है तो केवल मैं और तुम
या है कदाचित किसी और समयधारा में
इस आयाम में तो मौन के द्वीप सम्भवत:
अब महाद्वीप बन गए है

— © विक्रम श्रीराम एडके

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *