चेहरे

Written by

in

ख्वाबतले कुचले चेहरे देखे है
बिनबातके उजले चेहरे देखे है
छोडके रिवायत देखा जो मैंने,
अपनेही आप जले चेहरे देखे है

चेहरे चलते है चाल,
जीतते भी है बाज़ी,
जीतनेवाले चेहरोंपे लेकीन, घाँव गहरे देखे है!

चिपकाके चेहरेपर चेहरा,
उसको ही वजूद बताते है,
पौनीरातमें उसके सैंकडों, टुकडे बिखरे देखे है!

चेहरे खाली कैनवास,
चेहरे रंगोंका गोदाम है,
आँखोंकी ब्रशसे झाडो तो, वीराँ जझीरे देखे है!

— © विक्रम.
(www.vikramedke.com)

image

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *