देवा..

image

जिंदगीसे हारके
या कोई बाजी मारके
जब आता हूँ तुम तक
तुम वैसे ही मिलते हो देवा..!
वही मुस्कुराहट
वही चरणोंमें राहत
तुम वैसेही दिखते हो देवा..!

शिकंजेमें फडफडाता पंछी
तुम दूर खडे हँसते हो
मैं हारकर बेबस हो जाऊँ
तो पंखोंमें आ बसते हो
और टूट जाता हैं शिकंजा
तुम खुशी बन चीखते हो देवा..!
तुम वैसेही मिलते हो देवा..!
वही मुस्कुराहट
वही चरणोंमें राहत
तुम वैसेही दिखते हो देवा..!

जिंदगी अंधेरी सुरंग जब
तुम दिलमें जलती मशाल हो
बवंडरमें फँस जाता हूँ
तुम भरोसेका भोकाल हो
तुम हौसलेका बनके दिया
इरादोंमें अमूमन जलते हो देवा..!
तुम वैसेही मिलते हो देवा..!
वही मुस्कुराहट
वही चरणोंमें राहत
तुम वैसेही दिखते हो देवा..!

– © विक्रम
(www.vikramedke.com)

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *