ढूँढता रहता हूँ..!!

Written by

in

रातें ऊब जाती हैं अँधेरोंसे
दिन जल जाते हैं सवेरोंसे
मैं ढूँढता रहता हूँ तुझको पिया
बुझती राख़के ढेरोंसे!!

इक सुरंगसी बनी हैं मौनकी
जीस्त निगला करती हैं
इक चाँद दुभंगता रहता हैं
तारोंके बिखरे डेरोंसे!!
वो खिडकीभी अब उजड गयी हैं जहा
तेरी ज़ुल्फोंमें शामें अटका करती थी
बस घौंसलेके उडते हैं तिनके
खाली पडे मुण्डेरोंसे!!

रातें ऊब जाती हैं अधेरोंसे
दिन जल जाते हैं सवेरोंसे
मैं ढूँढता रहता हूँ तुझको पिया
बुझती राख़के ढेरोंसे!!

– © विक्रम श्रीराम एडके.
(www.vikramedke.com)

image

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *